अमरुद की पत्तियों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद, इन 6 बीमारियों में भी असरदार

अमरुद की पत्तियों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद, इन 6 बीमारियों में भी असरदार

सेहतराग टीम

प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत- 'एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' (An Apple a Day Keeps Doctor Away) अमरुद के लिए भी यह कहावत लागू होती है। आप यह जानते होंगे कि अमरूद में कई विटामिन्स और खनिज लवण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको अमरुद की पत्तियों में पाए जाने वाले गुणों के बारे में पता है। दरअसल अमरुद की पत्तियों में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

पढ़ें- डायबिटीज पर यूं असर करता है अमरूद

डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद-

अमरुद की पत्तियों में ऐसे एंटी डायबेटिक गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का जूस का सेवन करने से आप खुद को डायबिटीज के खतरे से बचाकर रख सकते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद-

अमरुद की पत्तियों के जूस में क्युसर्टिन (Quercetin) नाम का पौष्टिक गुण पाया जाता है। इसका जूस पीने से शरीर की मांसपेशियां लचीली होती हैं साथ ही मांसपेशियों को आराम पहुंचता है।

डेंगू में फायदेमंद-

अमरूद की पत्तियों को पीने से सबसे ज्यादा फायदा डेंगू के मरीजों को मिलता है। इसके अलावा भी अमरूद की पत्ती का जूस पीने के कई सारे फायदे होते हैं, जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

घाव भरने में मददगार-

एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार अमरूद की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। जिससे इसका जूस शरीर के घाव भरने में मदद करता है। आप इसका शरीर के घाव भरने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ें- यहां पाइये डायबिटीज के बारे में जरूरी जानकारियां

तेजी से बढ़ती है प्लेटलेट्स-

अमरूद की पत्ती का जूस पीने से प्लेटलेट्स बड़ी तेजी से बढ़ती है। दरअसल अमरूद की पत्ती के जूस में मेगाकैरोपियोसिस बढ़ाने का औषधीय गुण पाया जाता जिसके कारण प्लेटलेट काउंट में तेजी से बढ़ोत्तरी होती है। डेंगू के मरीजों को डॉक्टर से द्वारा इसीलिए इनकी पत्तियों के जूस को पीने की सलाह दी जाती है।

मुंह के छालों को ठीक करने में करता है मदद-

यह समस्या पेट के ठीक तरह से साफ न होने के कारण भी हो सकती है। अमरूद की पत्तियों के जूस में मुंह के छालों को ठीक करने का गुण पाया जाता है। इस स्थिति में आप दिन में दो बार इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।

पाचन क्रिया को बढ़ाने में करता है मदद-

अमरूद की पत्ती में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए जूस रूप में इसका सेवन करने से पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर आपको है तो आपको कब्ज की समस्या से भी आराम मिल जाएगा।

दिल को रखता है स्वस्थ-

अमरुद की पत्तियों का जूस दिल को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है। इसकी पतियों में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट प्लान चार्ट, जानें डॉ. दीपिका से...

डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।